*केकड़ी 05मई (पवन राठी )*
*राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर का प्रवेश कार्य प्रारंभ हो चुका है। प्राचार्य प्रोफेसर(डॉ )किरोड़ी लाल मीणा ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा विभाग जयपुर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की तिथि 1/5/2026 तथा अंतिम तिथि 15/5/2026 है। प्रवेश कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन महाविद्यालय द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि 19 मई, अंतिम वरीयता सूची व प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 20 मई, अभ्यर्थी द्वारा दस्तावेज सत्यापन तथा ई मित्र पर शुल्क जमा करने की तिथि 25 मई, प्रथम सूची का प्रकाशन 27 मई ,वर्ग निर्धारण व विषय आवंटन 29 मई को किया जाएगा। प्रवेश हेतु विद्यार्थीयों को ई मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना हैं। UG नोडल प्रभारी प्रो (डॉ) नीता चौहान ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के अलावा सावर, टांटोटी ,कादेड़ा में भी प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। सभी* *महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि आसपास के गांवों में रहने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थी इससे लाभान्वित हो सके। विज्ञान नोडल प्रभारी प्रो (डॉ) रजनी यादव ने बताया कि विद्यार्थी बिना मार्कशीट, टी सी,सी सी के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 12 th पास विधार्थी द्वारा अपना स्वयं का रोल नंबर,पिता का नाम डालते ही संबंधित बोर्ड का डाटाबेस फॉर्म में स्वतः ही दर्ज हो जाएगा। प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना शीघ्र आवेदन करना है। कला वर्ग प्रवेश प्रभारी प्रो ज्योति मीणा ने बताया कि महाविद्यालय में एन एस एस, स्काउट गाइड, खेलकूद सप्ताह तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को स्कूटी योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना, सामाजिक न्याय छात्रवृत्ति,राजस्थान छात्रवृत्ति पोर्टल, राजस्थान अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति इत्यादि के माध्यम से विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ मिलता है।*










