*पिक अप ने मोपेड को मारी टक्कर -एक क़ी मौत*

*सावर के मेहरूकला क़ी है घटना*

*केकड़ी -सावर 30अप्रैल (पवन राठी) ।*
सावर क्षेत्र के मेहरुकला में बीती रात्रि में पिकअप चालक ने मोपेड सवारी युवक के मारी टक्कर दुर्घटना में युवक की हुई दर्दनाक मौत। सावर पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू।* *पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वर क्षेत्र के नेहरू कला में उत्सव कुमार जैन की कपड़े की दुकान पर कार्य करने वाले माता जी का झोपड़ा निवासी चेतन माली पुत्र ओमप्रकाश माली के मोपेड पर घर जाते समय टक्कर मार दी। मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया की उसका भाई चेतन माली नेहरू कला में उत्सव कुमार जैन की कपड़े की दुकान पर कार्यकर्ता है। शाम को कार्य पूर्ण करके अपनी मोपेड का सवार होकर माताजी का झोपड़ा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में शराब की दुकान के पास सावर रोड की तरफ से तेज गति से आ रही पिक अप नंबर आर जे 20 जीबी 8276 के चालक ने लापरवाही में तेज गति से रॉन्ग साइड में आकर टक्कर मार दी।** *टक्कर में चेतन बुरी तरह से घायल हो गया जिसे ग्रामीणों ने तुरंत निजी वाहन से राजकीय चिकित्सालय सावर मैं पहुंचाया। चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए भीलवाड़ा ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।*

Leave a Comment

और पढ़ें