*आँगन बाड़ी पारा के 30छात्रों को चप्पल की वितरित*
*केकड़ी 28 अप्रैल (पवन राठी )*
*माधवी महिला सेवा समिति, केकड़ी द्वारा भीषण गर्मी से बचाव हेतु सराहनीय पहल की गई । समिति के सदस्यों ने सामाजिक सरोकार के तहत आंगन बाड़ी पारा में जाकर 30 बालक-बालिकाओं को चप्पलों का वितरण किया, ताकि वे तपती जमीन से अपने पैरों को सुरक्षित रख सकें, इसके साथ ही पेन, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स , बिस्किट व शीतल पेय वितरण किया गया, इस कार्य से बच्चों को राहत मिली और उनके चेहरे पर खुशी झलक उठी। समिति के इस मानवीय प्रयास की आंगन बाड़ी संचालक व उपस्थित महिलाओं ने प्रशंसा की और इसे प्रेरणादायक बताया । समिति की अध्यक्ष कौशल्या गर्ग ने कहा कि हमारी समिति द्वारा समाज सेवा कार्य के तहत कॉपियां स्टेशनरी वितरण, सर्दी के बचाव के लिए स्वेटर वितरण, कन्या विवाह पर जरूरत के दहेज में सहयोग, गर्मी में शीतल जल की व्यवस्था व अन्य सेवा कार्य किए जाते रहते है, आज के इस पुनीत कार्य में भागीदारी के लिए बुलाने हेतु आंगन बाड़ी संचालक अपर्णा राजपूत का समिति की ओर से आभार व धन्यवाद ।*
*इस अवसर पर कौशल्या गर्ग अध्यक्ष, अलका चौकड़ीवाल सचिव, गायत्री बंसल कोषाध्यक्ष, पूर्व प्रधान डॉक्टर सीमा चौधरी, इंद्रा नुवाल, कैलाशी सोनी, मंजू मांग घना, प्रभा गर्ग, सुशीला नुवाल , मंजू मांगधना व अन्य सदस्य उपस्थित थी ।,*
*माध्वी महिला सेवा समिति द्वारा गर्मी से बचाव हेतु सराहनीय पहल*
- Publik Khabarnaama
- No Comments
-
Post Views: 87