केकड़ी 28अप्रैल (पवन राठी )*
*राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज 2023-24 की अपात्र छात्राओं की सूची के विरुद्ध 2024-25 की दो छात्राओं निर्मला कोठारी महाविद्यालय सावर की छात्रा निर्मला कुमारी मीणा तथा श्री ओंकार सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज अजमेर की छात्रा सरिता धाकड़ को कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर किरोड़ी लाल मीणा ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह स्कूटी राजस्थान सरकार का दिया हुआ तोहफा है जो कि छात्राओं को आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित करेगा। निर्मला कोठारी महाविद्यालय के निदेशक श्रीमान सत्यनारायण जी न्याति ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। समस्त दस्तावेजों से संबंधित कार्य प्रो.माया पारीक के द्वारा तथा आरटीओ संबंधित समस्त कार्य प्रो. आनंद पाराशर के द्वारा किया गया। स्कूटी समिति समन्वयक डॉ नीता चौहान ने बताया कि सत्र 2023-24 की अपात्र छात्रों की 20 स्कूटियां महाविद्यालय में थी जिनमें से 14 स्कूटियों का वितरण किया जा चुका है। 12 स्कूटी 2024-25 की पात्र छात्राओं को तथा दो स्कूटी इंदिरा प्रदर्शनी योजना के अंतर्गत वितरित की गई है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सदस्यों ने छात्राओं को स्कूटी प्राप्त करने पर बधाई दी।*











