*श्री धरणीधर भगवान एवं रघुनाथ जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ*

सरवाड़  27अप्रैल (पवन राठी )*
*ग्राम सोमपुरा (भीमपुरा ) सरवाड़ में श्री धरणीधर भगवान एवं भगवान श्री रघुनाथ जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समारोह के भव्य आयोजन का शुभारंभ आज दिनांक 27.04.2026 सोमवार को सर्वप्रथम गणपति पूजा एवं भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ किया  समस्त ग्रामवासी कलश यात्रा के साथ  हरि कीर्तन करते हुए एवं महिलाएं पानी से भरे हुए कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए  पूरे ग्राम के चारों तरफ बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गईl*
*आज महास्नान अभिषेक एवं वेदी पूजन किया गया l*
*दिनांक 30.4.2026 को रात्रि 8.15 से भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा प्रतिष्ठा महोत्सव मे यज्ञाचार्य पंडित गिरिराज शास्त्री (ज्योतिषाचार्य) एवं उनकी टीम द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही है l*
*इस मौके पर ग्राम के प्रतिष्ठित व्यक्ति  कान्हाराम धाकड़ गोपाल लाल धाकड़ रामनिवास धाकड़ ओमप्रकाश धाकड़ सोजी राम धाकड़ सत्यनारायण  मूलाराम  रामदेव लादूराम धाकड़ राम किशन धाकड़ मोहनलाल धाकड़ राधेश्याम धाकड़ सीताराम रामप्रसाद रामअवतार भगवान श्रीलाल कैलाश रामराज मनीष राकेश अशोक कालूराम सत्यनारायण हरिराम दुर्गा लाल सहित कहीं ग्रामीण मौजूद रहेl*

Leave a Comment

और पढ़ें