*भेरूधाम मेहरूखुर्द -लाल धागा सरकार ने  सागर के हनुमान मंदिर में  आयोजित होने वाले यज्ञ में दी एक लाख की धर्मराशि।*

*केकड़ी -सावर 24अप्रैल (पवन राठी )*
*सावर उपखंड क्षेत्र सावर की ग्राम पंचायत गोरदा के ग्राम शोक्या का खेड़ा में स्थित सागर के हनुमान मंदिर में आगामी 7 से 14 मई तक भव्य यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में व्यापक उत्साह का माहौल है। यज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।*
*यज्ञ आयोजन के तहत यज्ञ आयोजन समिति के सदस्यों ने देशभर में संतान प्राप्ति के आस्था स्थल मेहरूखुर्द में स्थित भेरूधाम के लाल धागे सरकार   को विधिवत निमंत्रण दिया। निमंत्रण के दौरान धार्मिक वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का विशेष दृश्य देखने को मिला।*
*लाल धागे सरकार भेरू धाम मेहरूखुर्द ने यज्ञ आयोजन में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सहयोग स्वरूप एक लाख रुपए की राशि भेंट की। उनके इस योगदान से आयोजन समिति और ग्रामीणों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति सदस्यों ने इसे यज्ञ को भव्य स्वरूप देने में महत्वपूर्ण सहयोग बताया और महंत का आभार जताया।*
*आयोजन समिति के अनुसार, यज्ञ के दौरान प्रतिदिन हवन, पूजन, भजन-कीर्तन और संतों के प्रवचन होंगे। दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।*
*ग्रामीणों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और एकता को भी मजबूत करते हैं। पूरे क्षेत्र में इस यज्ञ को लेकर खासा उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है।*

Leave a Comment

और पढ़ें