*एरिया डोमिनेशन के तहत थाना केकडी शहर टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुये 2 स्थायी वारन्ट तामिल करवाए*

केकड़ी 23 अप्रैल (पवन राठी )*
*जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (IPS) द्वारा चलाये जा रहै एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत वांछित अपराधियो के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिस पर  राजेश मील अतिरिक्त पूलिस अधीक्षक केकडी तथा हर्षित शर्मा वृताधिकारी वृत केकड़ी के निकटतम सुपरविजन में आपराधिक गतिविधियों परअंकुश लगाने एवं अपराधियो की धर पकड एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एरिया डोमिनेशनअभियान के तहत पुलिस थाना केकडी शहर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 2 स्थायी वारन्ट तामिल करवाये गये।*

*विवरण स्थायी वारन्ट :-*

*1. राजेन्द्र पुत्र रामदेव जाति माली निवासी भासू थाना टोडारायसिह जिला टोंक,विनोद बनाम राजेन्द्र कोर्ट केश सं. 102/19 , न्यायालय – एसीजेएम सं. 1 केकड़ी,*
*2 हरजी पुत्र छोट् मीणा निवासी आमली खेड़ा थाना सावर जिला अजमेरबजरंग बनाम हरजी ,कोर्ट केश सं. 765/17 , न्यायालय- एसीजेएम सं. 2 केकडी*

*कार्यवाही टीमः-*

*अनिल कुमार पु.नि. थानाधिकारी थाना केकड़ी शहर-कांस्टेबल महेंद्र एवम विवेक टीम में शामिल रहे l*

Leave a Comment

और पढ़ें