शेक्षणिक सत्र 2024-25 की एक और छात्रा को मिली स्कूटी की सौगात।*

केकड़ी 16 अप्रैल (पवन राठी )*
*राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में आज 16/4/2026 को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के अंतर्गत सत्र 2024-25 की छात्रा एकता मीणा को स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ किरोडी लाल मीणा ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह स्कूटी उसकी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने छात्रा को जीवन में उत्तरोत्तर उन्नति के पथ पर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।* *स्कूटी समिति समन्वयक डॉ  नीता चौहान ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति सदस्य माया पारीक ने स्कूटी के संबंध में समस्त कार्य का कुशलता पूर्वक संपादन किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें