*केकड़ी 10अप्रैल (पवन राठी )*
*आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर के निर्देशानुसार राज्य स्तरीय “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे’एस “-लीगल लिटरेसी एंड सेंसटाइजेशन प्रोग्राम इन स्कूल अभियान के तहत तालुका केकड़ी के न्यायिक अधिकारियों द्वारा केकड़ी स्थित विभिन्न विद्यालयों में कक्षा आठवीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर की थीम “Think Before You Click: Stay Safe Online – The lnternet Remembers Everything” रही। इस क्रम में अपर जिला और सेशन न्यायाधीश संख्या 01 केकड़ी, सुश्री जयमाला पानीगर द्वारा आन एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी , अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 02 केकड़ी श्रीमती हिरल मीणा द्वारा सुधा सागर श्री दिगम्बर जैन विद्या विहार उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट केकड़ी श्रीमान शुभम गुप्ता द्वारा राव अमरसिंह माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में साइबर सुरक्षा विषय पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं को उनके अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा उनकी सहायतार्थ राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विधिक सेवाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति केकड़ी में कार्यरत अधिकार मित्र दिलखुश साधु तथा श्रीमती निर्मला राठौड़ भी उपस्थित रहे।*













