*श्री क्षत्रिय फुल मालियान नवयुवक मंडल संस्थान केकड़ी के चुनाव संपन्न।*

*कैलाश चंद्र झाड़ोलिया को सर्व सम्मति से नवयुवक मंडल का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया*

*केकड़ी 06 अप्रैल (पवन राठी )*
*फूल माली समाज के नवयुवक मंडल के चुनाव दिनांक 5 अप्रैल 2026 को समाज संस्था भवन पुरानी केकड़ी में  रामगोपाल करोड़ीवाल के सानिध्य में निर्वाचन कमेटी की देखरेख में संपन्न हुए मंडल अध्यक्ष पद हेतु मुख्य दावेदार  कैलाश चंद्र झाड़ोलिया व  सत्य प्रकाश भभीवाल थे lसभी नवयुवक मंडल के साथियों की  उपस्थिति में दोनों ही प्रत्याशियों के मध्य सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न करने का फैसला लिया गया और समाज के पंचगणों की उपस्थिति में कैलाश चंद्र झाड़ोलिया को नवयुवक मंडल के अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। साथ ही श्री सत्य प्रकाश भभीवाल को मंडल का उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस चुनाव प्रक्रिया में समाज के लगभग 200 युवा साथियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से निर्णय पर खुशी व्यक्त की।*
*नवयुवक मंडल के वर्तमान अध्यक्ष हेमराज  कच्छावा ने सभी को अवगत करवाया कि चुनाव समिति में मुख्य रूप से श्रीमान घीसालाल  गढ़वाल अध्यापक , श्रीमान बृज नारायण  बिदा, बीरदी चंद  खुवाल व्याख्याता, राजेंद्र  करोड़ीवाल और मंडल संरक्षक श्री गीलू राम करोड़ीवाल का योगदान रहा।*
*नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री कैलाश चंद्र झाड़ोलिया ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाते हुए  कहां  कि समाज के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करके शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम रखा जाएगा साथ ही आगामी 11 अप्रैल 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में एक भव्य वाहन रैली का आयोजन  व जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन सभी के विचार विमर्श से किया जाएगा।*
*अंत में सभी ने प्रशंसा व्यक्त की और पधारे हुए सभी  साथियों एवं समाज के पंचगणों का आभार व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष हेमराज कच्छावा ने धन्यवाद दिया और नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को फूल मालाऔर साफा पहनाकर समाज ने स्वागत किया ।*

नव निर्वाचित अध्यक्ष कैलाश चंद

Leave a Comment

और पढ़ें