*केकड़ी 01अप्रैल (पवन राठी )*
*वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवम अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 केकड़ी ने कूट रचित सजरा बनाकर जमीन हड़पने के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच करने के आदेश पारित किये l*
*फर्जी कुट रचित सजरा बना नामांत्रण करवा कर पेश कर आराजी हड़पने के आरोप के मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या 2 ने मुलजिम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सदर थाने को जांच के आदेश दिए lप्रकरण के अनुसार परिवादिया रमता पुत्री गोपी लाल कालेड़ा कृष्ण गोपाल तहसील केकड़ी जिला अजमेर हाल मुकाम बैरवा मोहल्ला खेड़ा गावड़ी तहसील देवली जिला टोंक ने अपने अधिवक्ता अब्दुल रहीम गोरी के माध्यम से परिवाद पेश किया परिवाद में परिवादिया ने बताया की परिवादिया के नाना हरिराम बेरवा की आराजी ग्राम पर तहसील केकड़ी जिला अजमेर में स्थित है परिवादिया के नाना हरिराम के परिवादिया की माता भुरी के अलावा कोई जायन्दा संतान नहीं थी लेकिन मुल्जिम मनोहर लाल बेरवा पुत्र कवरी लाल निवासी पारा तहसील केकड़ी जिला अजमेर मैं ने एक फर्जी कूट रचित सजरा तैयार करवा कर राजस्व कर्मचारी व ग्राम पंचायत पारा से मिली भगत फर्जी वारिसान बन कर उक्त आराजी का नामंता करण अपने नाम दर्ज करवा लिया जबकि मुलजिम मनोहर लाल बेरवा का वर्तमान मतदाता सूची में क्रम संख्या 548 में मनोहर लाल पुत्र कवरी लाल अंकन है जबकि मतदाता सूची में मनोहर पुत्र हरिराम होना आवश्यक था लेकिन वर्तमान में मुलजिम मनोहर लाल के पिता का नाम कवरी लाल है और जमाबंदी में मुलजिम मनोहर का पिता का नाम हरिराम दर्ज है इस प्रकार मुलजिम मनोहर लाल ने फर्जी सजरा बनाकर धोखाधड़ी का रीत की है उक्त तथ्य के आधार पर पुलिस थाना सदर केकड़ी उक्त परिवाद दर्ज कर मुलजिम मनोहर लाल के विरुद्ध जांच करने के आदेश दिए गएl*
*कूट रचित दास्तावेजो से जमीन हड़पने के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच के कोर्ट ने किये आदेश पारित*
- Publik Khabarnaama
- No Comments
-
Post Views: 429