*अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद ब्लॉक केकड़ी के तत्वावधान में केकड़ी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन*

*केकड़ी 28 मार्च (पवन राठी )*
*अग्रवाल समाज चौरासी युवा परिषद, ब्लॉक-केकड़ी के तत्वावधान में आगामी रविवार, 5 अप्रैल 2026 को एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा*। *यह शिविर पार्श्वनाथ धर्मशाला, ICICI बैंक के सामने, केकड़ी में आयोजित होगा*।
*शिविर का रजिस्ट्रेशन प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा तथा परामर्श एवं जांच का समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा*। *इसमें CK Birla Hospital, जयपुर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों का परामर्श एवं जांच की जाएगी*।
     *युवा परिषद अग्रवाल समाज चौरासी ब्लॉक केकड़ी के अध्यक्ष विनोद जैन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आमजन को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें और उचित परामर्श प्राप्त कर सकें*। *उन्होंने बताया कि शिविर में मेडिसिन, ENT, डेंटल, यूरोलॉजी, त्वचा रोग, हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक्स, स्त्री रोग , वेरीकोज वैन एवं फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे*।
     *यह सेवा कार्य स्व. श्री ताराचंद जी एवं स्व. श्रीमती ललितादेवी जैन की पुण्य स्मृति में पुण्यार्जक परिवार – टीकमचंद, मोनू कुमार, हर्षित, पुण्य मित्तल परिवार  पीटी (रामथला वाले), केकड़ी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है*। *आज पुण्यार्जक परिवार द्वारा युवा परिषद के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में शिविर के पोस्टर का विमोचन किया गया* *इस अवसर पर विकाश सिंघल, संत कुमार, जयेश रांटा, शीतल जैन, पारस जैन,दिलीप जैन, संजय जैन, कमल जैन , नवल जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे*
     *युवा परिषद के मंत्री सुशील जैन ने क्षेत्रवासियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है*

Leave a Comment

और पढ़ें