*मध्य प्रदेश के पूर्व  अपर मुख्य सचिव स्वाथ्य सचिव सहित चार अधिकारियो को दो महीने की जेल*

*(पब्लिक खबर नामा )*
*मध्य प्रदेश की नौकरशाही में उस वक्त हड़कंप मच गया जब इंदौर हाईकोर्ट ने प्रदेश के पूर्व अपर मुख्य सचिव (ACS) मोहम्मद सुलेमान और तत्कालीन स्वास्थ्य आयुक्त सहित चार बड़े अधिकारियों को दो महीने की साधारण जेल की सजा सुना दी। यह पूरा मामला मंदसौर जिले में एक वार्ड बॉय के नियमितिकरण के आदेश की अनदेखी से जुड़ा है।*

*जस्टिस प्रणय वर्मा की बेंच ने साफ कर दिया कि अदालत के आदेशों के साथ खिलवाड़ और तारीख पर तारीख देने का खेल अब नहीं चलेगा। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारियों ने अनुपालन से बचने के लिए हर संभव हथकंडा अपनाया और बार-बार अदालत को गुमराह किया।*

मोहम्मद सुलेमान पूर्व अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें