*केकड़ी 27 मार्च (पवन राठी )*
*राजस्थान बार काउंसिल के कुल 25 सदस्यों के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें से 23 सदस्य सीधे मतदान के जरिए चुने जाएंगे,वहीं 2 सदस्य सह-नामित होंगे।*
*पहली बार राजस्थान बार काउंसिल में 5 सीटें महिलाओं के लिएआरक्षित हैं।*
*22 अप्रैल को इन सदस्यों के लिए प्रदेशभर के करीब 84 हजारसे अधिक वर्कील मतदान करेंगे। पुरे जयपुर रिजन में कुल 22हजार से अधिक अधिवक्त मतदान करेंगेl*
*4 दिन और 181 नामांकन*
*गुरुवार को नामांकन के चौथे दिन तक कुल 178 अधिवक्ताओं नेअपने नामांकन दाखिल किए हैं।*
*सोमवार 23 मार्च से शुरू हुए नामांकन के पहले दिन जहां 16अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए थे।*
*वहीं मंगलवार 24 मार्च को 59,25 मार्च (बुधवार) को 60अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए।*
*गुरुवार को चौथे दिन 46 अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल सदस्यबनने के लिए नामांकन दाखिल किए हैं।*
*कुल मिलाकर अब तक 181 अधिवक्ताओं ने दावेदारी ठोक दी है,जो इस चुनाव को बेहद प्रतिस्पर्धी बना रहा है।*
*25 सदस्यीय काउंसिल, 23 परसीधा चुनाव*
*राजस्थान बार काउंसिल के कुल 25 सदस्य चुने जाएंगे, जिनमें23 सदस्य सीधे मतदान से चुने जाएंगे, वहीं 2 सदस्य सह-नामितहोंगे।*
*22 अप्रैल को प्रदेशभर के 80 हजार से अधिक अधिवक्तामतदान करंगे, जो इस चुनाव को निणयक बनाएगा।*
*नामांकन के अंतिम दो दिन*
*राजस्थान बार काउंसिल के सदस्यों के लिए 23 मार्च से 28 मार्च तक नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं।*
*प्रत्याशी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र भौतिकरूप से या रजिस्टर्ड डाक/ स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर रहे है l*
*ऐसे में अब नामांकन के लिए दो दिन बाकी रहे हैं।*
*2 को अंतिम प्रत्याशी सूची,22को चुनाव*
*29 और 30 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्कूटनी) होगी,जिसके बाद 31 मार्च 2026 को प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूचीप्रकाशित की जाएगी।*
*नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2026, शाम 5 बजेतक निर्धारित की गई है।*
*चुनावी रण मे ताल ठोक चुके प्रत्याशियों का प्रचार चरम पर पंहुच चुका है और सभी मतदाताओ को अपने अपने तरीको से लुभाने मे लगे हुये है और इस कोशिश मे है की येन केन प्रकारेन विजय श्री का वरन हो सके l*











