*श्री सुधासागर स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-होनहारों के चेहरे खिले। नन्हें मुन्ने बच्चों ने लगाई मौलिक कलाकृतियों की भव्य प्रदर्शनी।*

*केकड़ी 27 मार्च (पवन राठी )*
*सापणदा रोड़ स्थित श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार सीनियर सेकंडरी स्कूल में स्थानीय व जिला समान परीक्षाओं के वार्षिक परीक्षा परिणाम समारोहपूर्वक घोषित किये गए।* *प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष संजय कटारिया व सचिव आनन्द सोनी ने आचार्य विद्यासागरजी महाराज, मुनिपुंगव श्री सुधासागरजी महाराज व मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों के साथ एक-एक करके अभिनव ढंग से सभी कक्षाओं के परिणाम घोषित किये गए।*

*स्कूल के प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कक्षा नर्सरी में गुणांश जैन ने प्रथम, वंशिका चौधरी, अद्विका सुवालका, मानवी साहू व रिद्धिमा झंवर ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवं तनिष्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एलकेजी में आस्था काबरा व विनय जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनाया अग्रवाल व चार्वी चौधरी ने द्वितीय तथा देव गुर्जर व पाखी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा एचकेजी में सूफियान अंसारी ने प्रथम, पीयूषा जैन ने द्वितीय तथा विमांश जैन,अन्वी चौधरी व गणिष्क सोनी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*कक्षा एक में अनन्या जैन, मायांशी जैन व योग्यांश जैन ने प्रथम, हितेन कुमावत ने द्वितीय तथा आहिरा, अर्हम जैन व सुशील कुमार जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दो में शिवांश सोनी ने प्रथम, देवांश जैन ने द्वितीय तथा प्रेरणा जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन में आर्य जैन व अयांश जैन ने प्रथम, आर्तुर पारीक ने द्वितीय तथा रित्वि कोडवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चार में आरवी जैन व शिवांशी तिवारी ने प्रथम, अद्विका जैन व मनस्वी जांगिड़ ने द्वितीय तथा अविका जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*

*कक्षा छह में अविनाश खंडेलवाल ने प्रथम, अथर्व शर्मा व अवि जैन ने द्वितीय तथा आरवी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात में श्रेयांश माहेश्वरी ने प्रथम, आरुष बाकलीवाल ने द्वितीय एवं जिज्ञासा मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।* *कक्षा नौ में यशवर्धन मीणा ने प्रथम, अविक जैन ने द्वितीय तथा आरवी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारह वाणिज्य वर्ग में अक्षिता जैन ने प्रथम, वैभव जैन ने द्वितीय तथा अनुष्का जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार कक्षा ग्यारह विज्ञान वर्ग में चारवी जैन ने कक्षा में प्रथम, अक्षय सिंह शक्तावत ने द्वितीय तथा प्रियांशी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

*इन सभी होनहार विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र, शील्ड, स्मृतिचिन्ह व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। गुणोदय अतिशय क्षेत्र की तरफ से भी इन सभी विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री प्रदान की गई। समारोह के अंतर्गत प्रत्येक कक्षा में से अनुशासित विद्यार्थियों का चयन कर, उन्हें भी सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा नर्सरी से ग्यारहवीं के क्रमशः मिष्ठी सैनी, दक्ष जैन, निरूपमासिंह, आरवी जांगिड़, रिद्धिमा राठौड़, रागांशी जैन, निमित टहलानी, रिद्धि राठौड़, ज्योति चौधरी, प्राची राठौड़, यथा जैन, अर्जुनोदय, अंजली जाट, अर्हम जैन, सिद्धि कंवर शामिल है।*

*समारोह के अंतर्गत कक्षा छह के कशवी एंड ग्रुप ने ‘अपना हर पल ऐसे जिओ’ पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कक्षा सात के प्राची एंड ग्रुप ने ‘ना रोक है, न टोक है’ गीत पर एवं कक्षा चार के अद्विका एंड ग्रुप ने ‘ऑल इज़ वेल’ गीत पर मनोरम प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्र कलाकृतियों एवं विज्ञान विषय से संबंधित मॉडल्स की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसकी अभिभावकों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।*

*इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष संजय कटारिया, सचिव आनंद सोनी ने सभी होनहार विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल निदेशक अजय जैन, प्रधानाचार्य एस एन खंडेलवाल व* *उपप्रधानाचार्य कैलाशचंद शर्मा ने आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन शिक्षक आजाद शर्मा ने किया।*

Leave a Comment

और पढ़ें